फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: BJP MLA आकाश विजयवर्गीय की प्रशासनिक अफसरों को चेतावनी- 48 घंटे में बंद करें जावेद हबीब के सेंटर 

Fri, 07 Jan 2022 04:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जावेद हबीब के आपत्तिजनक वीडियो को लेकर विरोध तेज हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वीडियो जारी कर 48 घंटे में जावेद हबीब के सेंटर बंद करने का अल्टीमेटम दिया है।
 
विज्ञापन
इंदौर के BJP विधायक आकाश विजयवर्गीय ने चेतावनी दी है 48 घंटे में शहर के जावेद हबीब सैलून और ट्रेनिंग सेंटर बंद नहीं किया तो आंदोलन करेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेयर स्टाइलिंग पर सेमिनार के दौरान ब्यूटीशियन के बालों पर थूकने के मामले में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की माफी के बाद भी मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने जावेद हबीब के सेंटर बंद करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आकाश विजयवर्गीय ने कहा है कि यह वीडियो इंदौर के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के लिए है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जावेद हबीब एक ब्यूटीशियन पूजा गुप्ता की हेयर स्टाइलिंग कर रहे हैं। इसमें उसने पूजा गुप्ता के बालों पर थूका। मैं इसका विरोध करता हूं। अधिकारियों से निवेदन है कि इंदौर में जावेद हबीब के कुछ सैलून चल रहे हैं। एक ट्रेनिंग सेंटर भी चल रहा है। 48 घंटे के अंदर इसके नाम से चल रहे सभी संस्थानों को बंद किया जाए। हम इंदौर में इसके संस्थान नहीं चलने देंगे। अगर 48 घंटे में इसके सेंटर बंद नहीं किए तो हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। 






क्या है मामला
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जावेद हबीब बड़ौत की एक ब्यूटीशियन पूजा गुप्ता के बालों को स्टाइल देते हुए उन पर थूकता दिख रहा है। पूजा गुप्ता की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के मंसूरपुर पुलिस थाने में जावेद हबीब के खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी वायरल वीडियो की सच्चाई जांचने को कहा है। इस पर जावेद हबीब ने गुरुवार रात को सफाई जारी की थी। उन्होंने कहा कि मेरे सेमिनार में कुछ शब्दों को लेकर लोगों को ठेस पहुंची है। आपको सच्ची में ठेस पहुंची है, हर्ट हुए हैं तो माफ करो ना। सॉरी, दिल से माफी मांगता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें