फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार; 10 युवतियों सहित 18 गिरफ्तार 

Fri, 07 Jan 2022 02:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्पा सेंटर संचालक ग्राहकों को 5 से 10 हजार रुपये में टोकन देता था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में उसने इसका खुलासा किया। 
विज्ञापन
इंदौर: स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से 10 युवतियों सहित 18 लोगों को किया गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में क्राइम ब्रांच इंदौर और महिला पुलिस ने स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में लिप्त 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में स्पा संचालक संजय वर्मा, 10 देशी विदेशी युवतियां और 7 युवक शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 18 मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
विज्ञापन


इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने क्राइम ब्रांच की टीम को शहर में अवैध रूप संचालित स्पा एवं सैलून सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने निर्देशित किया था। मुखबिर की सूचना पर विजयनगर क्षेत्र में स्थित एटम सैलून एंड स्पा क्लिनिक पर क्राइम ब्रांच की टीम और महिला पुलिस ने संयुक्त छापामार कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच की टीम स्पा सेंटर की लंबे समय से रैकी कर रही थी। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर टीम ने छापा मारा और जिस्मफरोशी के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। 

स्पा सेंटर का संचालक संजय वर्मा देह व्यापार के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ग्राहकों से 5 से 10 हजार रुपये लेता था। देह व्यापार में लिप्त युवतियों को 2 से 3 हजार रुपये कमीशन के रूप में देता था। आरोपियों के खिलाफ महिला थाना इंदौर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें