फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: मॉडल ने ट्रैफिक चौराहे पर डांस के लिए डीएसपी से मांगी माफी, कहा- अब ऐसी हरकत कभी नहीं करूंगी

Sat, 18 Sep 2021 01:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मॉडल श्रेया कालरा ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने गलती की है और आगे इस तरह की गलती कभी भी नहीं दोहराई जाएंगी। मॉडल कालरा ने कहा कि उसका इरादा ऐसा करने का बिल्कुल नहीं था। अब वह ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगी।
विज्ञापन
इंदौर में मॉडल का डांस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर के चौराहे पर डांस करने वाली मॉडल श्रेया कालरा ने अपनी गलती के लिए डीएसपी से माफी मांग ली है। कालरा ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने गलती की है और आगे इस तरह की गलती कभी भी नहीं दोहराई जाएंगी। मॉडल कालरा ने कहा कि उनका इरादा ऐसा करने का बिल्कुल नहीं था। अब वह ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगी।

विज्ञापन


वहीं डीएसपी ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ यहां आई हैं और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की है। डीएसपी ने कहा कि अब माफी मांगने के बाद क्या किया जा सकता है, इस पर चर्चा की जाएगी। 

बता दें कि बीते बुधवार को इंदौर में मॉडल के बीच चौराहे पर किए गए डांस ने बवाल मचा दिया था। इसकी वजह से थोड़ी देर तक ट्रैफिक भी रुका रहा। इतना ही नहीं श्रेया कालरा नाम की इस मॉडल ने कार की छत पर चढ़कर भी डांस किया था। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले पर संज्ञान लिया था। इसके बाद मॉडल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया था कि मॉडल श्रेया कालरा के खिलाफ धारा 290 के तहत केस दर्ज किया गया था। यह धारा सार्वजनिक आवाजाही में बाधा डालने पर लगाई जाती है। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा था कि मॉडल का भाव जो भी था, पर तरीका गलत था। इसलिए मॉडल पर ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। हम चाहते हैं कि ऐसी हरकत दोबारा नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें