फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पति को तलाक दिलाकर दुबई से वापस बुलाया; शादी से मुकरा

Tue, 29 Sep 2026 05:34 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में महिला ने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, आरोपी के कहने पर उसने पति को तलाक दिया। बाद में आरोपी ने उसे दुबई से बुलाकर अजमेर ले जाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसके घर के पास रहने वाले आरोपी को उसके और पति के बीच चल रहे विवाद की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि महिला को घर में अकेला पाकर आरोपी ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उससे कहा था कि यदि वह अपने पति को तलाक देकर उसके पास आ जाएगी तो वह उससे शादी कर लेगा। आरोपी की बातों में आकर महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया और आरोपी के साथ रहने लगी।

विज्ञापन


पढ़ें: फायरिंग के बाद आरोपी को छुड़ाकर ले गए बदमाश, चार गाड़ियों से पहुंचे थे

इसके बाद महिला नौकरी करने के लिए दुबई चली गई। आरोप है कि आरोपी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाते हुए उसे नौकरी छुड़वा दी और वापस इंदौर बुला लिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ अजमेर के एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां कथित तौर पर चार दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे वापस इंदौर लेकर आया और कुछ दिनों तक एक कमरे में साथ रहा। जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह उसे कमरे में अकेला छोड़कर चला गया।

इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और चंदन नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें