फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: बिजनेस स्टार्टअप शुरू करने की चाहत में गंवाए लाखों रुपये, निवेश के नाम पर दो महिलाओं ने की 24 लाख की ठगी

Tue, 10 May 2022 05:46 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक महिला को खुद का बिजनेस स्टार्टअप शुरू करना महंगा पड़ गया। दो महिलाओं ने उसे निवेश के सपने दिखाए और 24 लाख रुपये ठग लिए। दोनों महिलाएं जयपुर व महाराष्ट्र की है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों स्टार्टअप नीति ही चर्चा में है। 13 मई को मप्र की स्टार्टअप नीति लांच हो रही है, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री करेंगे, लेकिन इसी बीच ठगोरे भी सक्रिय हो गए हैं। खुद का बिजनेस स्टार्टअप शुरू करने के नाम पर ठगी की जा रही है। जयपुर व महाराष्ट्र की दो महिलाओं ने इंदौर की एक महिला से स्टार्टअप के नाम पर करीब 24 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ठगी की यह वारदात नेहरू नगर में रहने वाली रंजना बाकड़िया के साथ हुई। रंजना ने  ज्योति हुक्कू निवासी जयपुर और आसफा सैय्यद निवासी गोरेगांव मुंबई के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। रंजना ने पुलिस को बताया कि वह खुद का बिजनेस स्टार्टअप शुरू करना चाहती थी। तभी उसकी मुलाकात ज्योति हुक्कू से हुई। जिसने उसकी एक अन्य महिला साथी आसफा सैय्यद से मुलाकात कराई। दोनों ने टू नेक्स्ट क्रिप्टो माइनिंग में निवेश का लालच दिया और रंजना से लाखों रुपये हड़प लिए। सोशल मीडिया पर फोटो बताए, एक लाख का प्रॉफिट भी दिया। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अपने कई फोटो बताए थे। जिसमें उन्होंने बहुत बड़ी कंपनी होने की बात कही थी। इस मामले में रुपये देने के दौरान आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिये रंजना के खाते में करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर भी किए थे, लेकिन रंजना से रुपये लेने के बाद दोनों महिलाओं ने रंजना का मोबाइल उठाना बंद कर दिए। करीब 24 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस इस मामले में इंदौर के अन्य पीड़ितों को ढूंढ़ रही है। पुलिस ने बताया कि टू नेक्स्ट क्रिप्टो माइनिंग एक फर्जी कंपनी है। इस पूरी गैंग की एक चैन है, जो देशभर में सक्रिय है। यह गैंग कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। गिरोह के लोग अब तक करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें