फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पलक झपकते ही लेडी चोर चुरा लेती है एक्टिवा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Tue, 09 Nov 2021 04:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर पुलिस ने लेडी वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वह चंद मिनटों में एक्टिवा चुरा लेती है।  
विज्ञापन
चंद सेकंड में एक्टिवा चुराने वाली लड़की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेडी डॉन के किस्से तो अक्सर सुनने में आते रहते हैं लेकिन इंदौर में अब लेडी चोर की कहानी सामने आई है। एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बड़े ही शातिर ढंग से लेडी चोर एक्टिवा चुरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में लड़की को एक्टिवा चुराते हुए देखा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मामला इंदौर हीरानगर थाने का है। यहां चंद्रवंशीय धर्मशाला के पास रहने वाले रवि प्रजापति के घर पर एक युवक-युवती पहुंचे और चंद मिनटों में महिला चोर ने किसी प्रोफेशनल चोर की तरह वारदात को अंजाम देते हुए एक्टिवा चुरा ली। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद हो गई है, जो पुलिस के हाथ भी लगे हैं। इनको देखने के बाद पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। उनके साथियों की तलाश की जा रही है कि आखिर और कहां कहां उन्होंने वारदात की है। कितने लोग इनके गिरोह में शामिल है। इस मामले में भी यह बात सामने आ रही है कि आरोपी नशे के आदी है। नशे की लत को पूरा करने के लिए इस तरह का काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें