फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला टीका लगने का पता चला तो 150 किमी सफर कर इंदौर पहुंचा पूरा परिवार, ऐसे जताई खुशी

Sat, 16 Jan 2021 11:40 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
इंदौर में कोरोना टीकाकरण के बाद खुश दिखे स्वास्थ्यकर्मी शिव शिंदे, आशा पवार और सीएमएचओ पूर्णिमा गडरिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंदौर में महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल (एमवायएच) सहित पांच टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को शनिवार सुबह नौ बजे से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के पहले फेज के तहत पहला टीका जिला अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी आशा पवार को लगा।

विज्ञापन


टीकाकरण के लिए आशा परिवार के 9 सदस्यों के साथ एमवायएच पहुंचीं। उनके परिवार में बेटा-बहू, बेटी-दामाद के साथ ही 4 नाती-पोते भी हैं। उन्होंने ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद उनकी इस खुशी में शामिल होने के लिए 150 किमी दूर का सफर कर सीहोर से रात में इंदौर आए।

टीका लगने के बाद आशा को आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद अच्छा लग रहा है। ना डर लगा, ना ही चुभन हुई। वहीं, उनके दामाद चेतन ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि पहला टीका मेरी सास को लगा है। इस पल को हम साथ में सेलिब्रेट करना चाहते थे इसलिए सीहोर से पत्नी और बच्चों के साथ 150 किमी दूर का सफर कर मैं बस से इंदौर आ गया। बेटे राेहित पवार ने कि यह हमारे लिए यह खुशी के साथ एक बड़ी उपलब्धि भी है कि पहला टीका हमारी मां को लगा। वे कोरोना काल में लगातार ड्यूटी कर रही थीं। 
विज्ञापन


परिवार के 4 सदस्यों के साथ टीका लगवाने शिव शिंदे भी आए हुए थे। उनकी पत्नी सुनीता ने कहा कि खुशी के साथ हल्की घबराहट हो रही है। पति ने कोरोना काल में लंबे समय तक काम किया। वहीं, बेटी शिवना ने कहा कि पापा को पहला टीका लग रहा है, इसलिए गर्व महसूस हो रहा है। मम्मी को खुशी के साथ डर भी है।

इन सभी लोगों के अलावा टीका लगवाने के बाद बाहर आईं सीएमएचओ पूर्णिमा गडरिया ने कहा कि मुझे कोई तकलीफ नहीं है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि आज पांच वैक्सीनेशन सेंटर पर 500 लोगों को टीका लगेगा। सप्ताह में चार दिन कोरोना के टीके लगाए जाएंगे।  वहीं डॉक्टर तरुण गुप्ता, डॉक्टर अमित मालाकार ने भी टीका लगवाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें