फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP में रिश्तों का कत्ल: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करता था बाप, नाबालिग बोली- 'पापा गंदे हैं, जेल भेज दो'

Fri, 01 Apr 2022 12:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मुरैना जिले के जौरा में एक पिता पिछले एक साल से अपनी 10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर रहा था। पिता की मार के डर से बच्ची बिना मां से शिकायत किए सब कुछ सह रही थी। हाल ही में बच्ची ने मौसेर भाई को पिता द्वारा किए जा रहे गंदे काम की जानकारी दी। 
विज्ञापन
10 साल की बच्ची से पिता ने किया रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बेटी के लिए उसका पिता हीरो होता है, लेकिन हर बेटी के लिए उसका पिता हीरो हो ये मुमकिन नहीं है, क्योंकि कुछ ऐसे पिता भी हैं जो अपनी ही बेटी का शोषण करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। मुरैना जिले के जौरा की रहने वाली एक 10 साल की बच्ची ने हाल ही में अपने पिता की वहसियत का खौफनाक खुलासा किया है, जिसे पढ़कर ये कहना गलत नहीं होगा कि मध्य प्रदेश में बेटियां अब घर के अंदर भी महफूज नहीं हैं। 
विज्ञापन


मारपीट के डर से मां को नहीं बताया सच
पिता की मारपीट के डर से एक साल से शोषण का शिकार का हो रही 10 साल की मासूम बच्ची ने ननिहाल में अपने मौसेरे भाई को अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाई, जिसके बाद लड़की के साथ हो रहे दुराचार का खुलासा हुआ। जौरा में रहने वाली मासूम से उसका पिता एक साल से रेप कर रहा था। बच्ची ने काउंसलर से अपने साथ होने वाली दरिंदगी की जानकारी दी और कहा कि पापा गंदे हैं, बहुत गंदे हैं, इन्हें जेल भेज दो। इसके बाद बच्ची रोने लगी। बच्ची से जब काउंसलर ने सवाल किया कि उसने घटना की जानकारी मां को क्यों नहीं दी तो बच्ची ने बताया कि मां के काम पर जाने या नहाने जाने के दौरान पिता उसके साथ गलत काम करते थे, कई बार उसे बाहर ले जाकर भी शोषण किया गया। मां को घटना के बारे में कुछ भी बताने पर पिता ने बच्ची को पीटने की धमकी दी थी, जिसके डर के चलते बच्ची ने अपनी मां से सारी बातें छिपा रखी थीं। जब पूछा गया कि पहली बार पिता ने ऐसा कब किया तो बच्ची ने बताया कि जब वह कक्षा 4थी में थी तब पिता ने ऐसा किया था, वर्तमान में बच्ची कक्षा 5वीं की छात्रा है। यानि बीते एक साल से वह पिता के दुराचार का शिकार हो रही थी। फिलहाल बच्ची अपनी मां के साथ कंपू स्थित वन स्टॉप सेंटर में रह रही है।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
एसएसपी अमित सांघी ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद कंपू थाने में दुष्कर्म का प्रकरण की जीरो पर कायमी के निर्देश दिए थे, जिसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ 376, 354 (क) व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि बच्ची के साथ उसके पिता द्वारा दुष्कर्म का मामला जीरो पर दर्ज किया गया है। प्रकरण को पड़ताल के लिए जौरा पुलिस को भेजा जाएगा। वहीं, थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि कंपू स्थित वन स्टॉप सेंटर में शनिवार से जौरा निवासी महिला बच्ची के साथ रह रही थी। महिला की 10 साल की बच्ची के साथ उसका सगा पिता करीब एक साल से दुष्कर्म व छेड़छाड़ कर रहा था।
विज्ञापन


मौसी के बेटे से मासूम ने बांटा दर्द
नाबालिग कुछ दिन पहले अपने पिता के घर जौरा से ग्वालियर ननिहाल में आई थी। यहां बच्ची ने अपनी मौसी के बेटे को अपने साथ हो रहे दुराचार और पिता की हरकतों के बारे में बताया। बच्ची ने भाई से कहा कि जब मां नहाने या काम करने जाती हैं तब पिता उसके साथ गंदा काम करते हैं। मौसेरे भाई ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। ये बात जानने के बाद बच्ची की मौसी ने अपनी बहन यानि बच्ची की मां को बताया। घटना का खुलासा होने के बाद परिजनों ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर ऑनलाइन शिकायत की। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की अध्यक्ष संदीपा मल्होत्रा ने बच्ची व उसके परिजन से बात की, जिसके बाद बच्ची को वन स्टॉप सेंटर लाया गया और बच्ची व उसके परिजनों की काउंसलिंग की गई। मामले की जानकारी ग्वालियर एसएसपी को दी गई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें