फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: फेसबुक पर दोस्ती, मुलाकातों का दौर और फिर आपत्तिजनक वीडियो के नाम पर मांग लिए पांच लाख

Wed, 10 Nov 2021 05:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक युवती ने थाने में शिकायत की है कि फेसबुक पर फ्रेंड बने मेडिकल स्टोर संचालक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर फ्रेंडशिप कर ब्लैकमेलिंग का नया मामला इंदौर में सामने आया है। एक मेडिकल स्टोर संचालक से युवती ने फेसबुक पर दोस्ती की। शुरुआत में सब अच्छा चल रहा था। मेल-मुलाकातों का दौर भी शुरू हुआ। बाद में मुलाकात गले की फांस बन गई। अब युवती ने थाने में शिकायत की है कि आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है और पांच लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इंदौर के एक मेडिकल स्टरो संचालक ने फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती की। युवती बैंक में काम करती है। उसने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि एक साल पहले फेसबुक पर उसकी युवक से दोस्ती हुई थी। बाद में फोन पर बात होने लगी। मुलाकात भी होने लगी। एक बार युवती को आरोपी अपने साथ कमरे पर ले गया और आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने लगा। पांच लाख रुपए की मांग करते हुए ब्लैकमेल कर रहा था। कुछ रुपए ले भी लिए। विजय नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक अमित आदीवाल निवासी एमआईजी कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें