फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: गार्ड को बंदूक दिखा बिल्डर के घर घुसे बदमाश, लूटकर भागे तो सीसीटीवी में हुए कैद

Wed, 27 Nov 2019 04:18 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक बिल्डर के घर पर पांच लोगों ने बंदूक की नोंक पर गार्ड के साथ लूटपाट की। एसपी इंदौर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में चार से पांच लोगों को देखा जा सकता है। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।

विज्ञापन




मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम-78 स्थित कंचन विहार कॉलोनी में मंगलवार रात चार से पांच नकाबपोशों ने एक बिल्डर के बंगले में घुसकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने पहले बंगले के बाहर तैनात दो गार्डों पर कट्टा ताना और एक गार्ड से रायफल छीन ली। 

इसके बाद उन दोनों को बंगले में रस्सी से बांध दिया और बिल्डर के परिवार को भी बंधक बनाकर नकदी और गहने लूट लिए। वारदात के बाद एसपी, एएसपी, पांच सीएसपी और आठ थानों के टीआई घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसमें चार से पांच बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


घटना बिल्डर कैलाशचंद गोयल के बंगले की है जो बेटे मुकेश और अंकेश के साथ अपने बंगले हरिहर विला में रहते हैं। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े 9 बजे नकाबपोश डकैत कॉलोनी में दाखिल हुए।

डकैत नीले रंग की पर्दे लगी मारुति ईको में आए थे। वे बंगले से कुछ दूरी पर कार से उतर गए और बंगले तक पैदल आए। डकैतों ने गार्ड राजकुमार मिश्रा और हरिकिशन मिश्रा को बंदूक की नोंक पर धमकाते हुए उन्हें घर के अंदर ले गए और हाथ-पैर बांध दिए।

इसके बाद गोयल परिवार को भी बंधक बनाते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने उनके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने जांच शुरू की तो उसे न्यू लोहामंडी में एक रस्सी और लूटे हुए कुछ मोबाइल फोन बरामद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें