आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
यह है वह मल्टी जिसमें लगी थी आग
- फोटो : सोशल मीडिया
सात की हुई मौत, दो लोग बिल्डिंग से कूदकर हुए गंभीर घायल
बता दें कि शुक्रवार देर रात को स्वर्णबाग कॉलोनी की दो मंजिला इमारत में आग लगी थी। इस घटना में करीब 14 दुपहिया व एक चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गए थे। ईश्वर सिसोदिया और उनकी पत्नी नीतू सिसोदिया, आकांक्षा अग्रवाल निवासी देवास, देवेंद्र साल्वे निवासी बैतूल, आशीष राठौर निवासी झांसी, गौरव पंवार निवासी बैतूल की मौत हो गई। एक अन्य की मौत भी हुई है जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। विनोद सोलंकी, फिरोज, मुनीरा खान, तुषार प्रजापति, अरशद खान और सोनाली पंवार घायल हुई। हैं। तुषार और विनोद ने बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। इस कारण दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें-
आरोपी के पिता बोले- सख्त से सख्त सजा मिले