फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पेट्रोल पंप पर लगी आग, समय रहते पाया काबू, टैंकर से पेट्रोल खाली करते समय हुआ हादसा

Mon, 02 May 2022 04:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के जीपीओ चौराहा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पम्प पर सोमवार सुबह आग लग गई। पेट्रोल से भरा टैंकर यहां खाली हो रहा था इसी दौरान यह घटना हुई। समय रहते आग पर काबू पाया गया जिस कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
इंदौर: पेट्रोल पंप पर लगी आग, समय रहते पाया काबू, टैंकर से पेट्रोल खाली समय हुआ हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में सोमवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खाली करने गए टैंकर में आग लग गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू किया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। हालांकि कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि जीपीओ चौराहा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पर सोमवार को पेट्रोल से भरा टैंकर पहुंचा था। टैंकर से पेट्रोल खाली हो ही रहा था कि अचानक आग लग गई। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल से भरा टैंकर पहुंचा था, जिसे खाली किया जाना था। टैंकर आधा खाली हो चुका था,लेकिन  इस बीच जिस पाइप से टैंक में सप्लाय की जा रही थी, उसने आग पकड़ ली। आग विकराल रूप लेती उससे पहले ही कर्मचारी बुझाने में जुट गए। हालांकि इस दौरान कर्मचारियों ने खुद की जान जोखिम में भी डाली। कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जैसी ही आग लगी वैसे ही पेट्रोल पंप के कर्मचारी हरकत में आ गए। अग्निशमन यंत्रों से उसे बुझाया। दमकल भी सूचना मिलने पहुंच गई थी। कर्मचारियों के मुताबिक पेट्रोल का टैंकर आधा भरा हुआ था। यह टैंकर मांगलिया से खाली होने आया था। टैंकर खाली हो रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया।  गनीमत यह भी रही कि आग लगने की घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर ग्राहक नहीं थे, इस कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें