फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव का असर: यूनिवर्सिटी ने स्थगित की खरगोन में स्नातक पाठ्यक्रम की परीक्षा, मई में होंगे बचे हुए पेपर

Tue, 19 Apr 2022 01:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रामनवमी पर खरगोन में हुए उपद्रव का असर पढ़ाई पर भी पड़ा है। कर्फ्यू के कारण छात्र-छात्राएं परीक्षा देने नहीं जा पा रहे। इसके चलते देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर ने खरगोन में स्नातक स्तर की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। 
विज्ञापन
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन में हुए उपद्रव का असर अब परीक्षाओं पर भी पड़ा है। कर्फ्यू के चलते यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं और छात्र-छात्राएं परीक्षा देने नहीं पहुंच पा रहे। इसके यूनिवर्सिटी ने परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है। मई में ये परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


दरअसल रामनवमी पर खरगोन में सांप्रदायिक विवाद हुआ था। इसके बाद से ही वहां कर्फ्यू लगा हुआ है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने इसके पहले ही परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया था और 22 मार्च से 10 मई के बीच बीए, बीकॉम, बीएससी समेत अन्य पाठ्यक्रमों के अंतिम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं तय की गईं। रामनवमीं के पहले तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक हुए उपद्रव के बाद से खरगोन में कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके बाद से परीक्षाएं प्रभावित हुईं।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुरुआत में दो प्रश्न पत्र आगे बढ़ाए और सोचा कि हालात सामान्य होते ही परीक्षाएं करवा ली जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रम की सारी परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया। विश्वविद्यालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अब बचे हुए पेपर मई में करवाए जाएंगे। ये निर्णय सिर्फ खरगोन के लिए लिया गया है। शेष शहरों में परीक्षा कार्यक्रम यथावत रहेगा। बता दें कि खरगोन में परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए थे, जहां 510 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें