फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: 56 दुकान पर स्विगी के डिलीवरी बॉय को बेरहमी से पीटा, गाड़ी निकालने की बात पर हुई था विवाद

Sat, 16 Apr 2022 12:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्विगी कंपनी के डिलीवरी बॉय को बेरहमी से पीटा गया। उसका पैर फ्रेक्चर हो गया है। साथ ही उसे 8 टांके भी आए हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। 
 
विज्ञापन
इंदौर में स्विगी के डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इंदौर में सबसे भीड़भरे स्थानों में से एक 56 दुकान पर स्विगी के डिलीवरी बॉय को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट से डिलीवरी बॉय का पैर फ्रेक्चर हो गया है। उसे 8 टांके भी लगे हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। 
विज्ञापन

 

घटना गुरुवार शाम की है। डिलीवरी बॉय दीपक अग्रवाल बाइक पर बैठा होटल से पार्सल लेने का इंतजार कर रहा था। फूड डिलीवरी बॉय ने बाइक निकालने का अनुरोध किया था। इस पर वहां मौजूद दो युवकों से उसका विवाद हो गया। दोनों नशे में थे। उन्होंने बुरी तरह मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। 

तुकोगंज पुलिस थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को पकड़ा है। एक का नाम हेमंत उर्फ हेमू और दूसरे का नाम समर उर्फ समी है। दीपक सागर गैरे रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा था। वहीं पर दोनों युवक खड़े थे। दीपक ने उनसे कहा कि आप हट जाइए, बाइक निकालना है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें