फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: फिल्म फायनेंसर और बिजनेसमैन प्रकाश जाजू के बड़े भाई का शव मिला रेलवे पटरी पर, आत्महत्या की आशंका

Mon, 29 Nov 2021 01:32 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित के सेक्रेटरी रहे फायनेंसर प्रकाश जाजू के बड़े  भाई दीपक जाजू का शव रेलवे पटरी पर मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक दीपक जाजू। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित के सेक्रेटरी रहे फायनेंसर प्रकाश जाजू के बड़े  भाई दीपक जाजू का शव रेलवे पटरी पर मिला। घटना की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दीपक जाजू 65 वर्ष के थे। महू के समीप हरन्याखेड़ी के पास रेलवे पटरी पर उनका शव मिला। वे प्रकाश जाजू के बड़े भाई थे।  दीपक समाज सेवा से जुड़े हुए थे और संगीत प्रेमी के रूप में उनकी पहचान थे। कहा जा रहा है कि बीते कई समय से वे बीमार चल रहे थे। इस कारण तनाव से घिरे थे। वे अपने परिवार के साथ ग्राम कोदरिया में रहते थे। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा आईटी कंपनी बेंगलुरु में नौकरी कर रहा है। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा-कांग्रेस नेता सहित सामाजिक कर्यकर्ता व संगीत प्रेमी शोक में डूबे। दीपक परिवार के साथ कोदरिया गांव में रहते थे। दीपक संगीत से जुड़े थे। दीपक के दो बेटे अंकुर और अतुल हैं। अतुल बेंगलुरु में रहकर IT कंपनी में नौकरी कर रहा है। गौरतलब है कि दीपक के छोटे भाई प्रकाश जाजू बिजनेसमैन और फिल्म फायनेंसर है। पहले वे अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के सेक्रेटरी रहे जिसके बाद प्रियंका चौपड़ा के सेक्रेटरी बने। बाद में कुछ विवाद हुआ और प्रियंका चौपड़ा ने दीपक पर केस दर्ज करवाया। दीपक ने भी प्रियंका के पिता के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखवाई। इधर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर दुख जताया। घटना को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि  विश्वास नहीं हो रहा कि दीपक जाजू ऐसा कर सकते हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है। जिस हालात में शव मिला है उसे देखकर पुलिस आत्महत्या ही मान रही है। इसके पीछे क्या वजह है इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें