अपनी कार के लिए पसंदीदा और आकर्षक नंबर पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है, जहां एक उद्योगपति ने अपनी लग्जरी कार के लिए पंसदीदा नंबर लेने के लिए 8 लाख रुपये चुकाए हैं।
पढ़ें: जल्द ही सच हो सकता है पोर्श-मर्सिडीज खरीदने का सपना
आरटीओ की नीलामी में 0001 नंबर के लिए उद्योगपति से सबसे अधिक 7.94 लाख रुपये की बोली लगाई। बताया जा रहा है कि उद्योगपति ने यह नंबर अपनी लगभग सवा करोड़ रुपये की पोर्श 7-एटीन बॉक्सटर के लिया है।
पोर्श के स्थानीय डीलर के बताया कि प्रदेश में इस प्रकार के केवल दो ही कारें है। जिसमें से एक इंदौर के दवा कारोबारी के पास जबकि दूसरी उद्योगपति के पास है। पोर्श बॉक्सटर एक मिड इंजन टू सीटर स्पोर्ट कॉम्पैक्ट कूपे कार है।