फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: घर से लापता मार्केटिंग मैनेजर का शव मिला रालामंडल क्षेत्र में, पुलिस मान रही आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 27 Mar 2022 04:56 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के रालामंडल में एक युवक का शव मिला। वह निजी कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर था। 23 मार्च से घर से लापता था। पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन
मृतक राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालामंडल क्षेत्र में मार्केटिंग मैनेजर का शव मिला। वह तीन दिन से लापता था। मामला आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है वहीं परिवारजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। प्रेम-प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि रालामंडल फेस 1 में किसी का शव पड़ा है। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त राहुल पिता विष्णु यादव (20) के रूप में हुई। वह ग्राम पंजारिया बड़गोंदा का रहने वाला था। राहुल एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर था। 23 मार्च को वह घर से ऑफिस जाने का कहकर निकला था, उसके बाद से ही लापता था। मृतक के भाई अभिषेक ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले को आत्महत्या का मानकर चल रही है वहीं राहुल के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि राहुल को किसी तरह की कोई परेशानी थी, फिर वह आत्महत्या क्यों करेगा। पुलिस के अनुसार राहुल पीथमपुर की फैक्ट्री में मार्केटिंग मैनेजर था। उसने घर से जाते वक्त परिजन से कहा था कि अब नहीं लौटेगा। इसके बाद घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। तेजाजी नगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती से बात भी की है। उसने बताया कि राहुल से मनमुटाव हुआ था। वह उससे अभद्रता करता था। इस कारण वह किसी दूसरे युवक से बात करने लगी थी। इधर राहुल की आखिरी बात ढाबली में रहने वाले दोस्त पुनीत यादव से हुई थी। पुलिस उसके बयान लेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें