फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: बीकॉम की छात्रा ने पापा को खाना खिलाया और खूब बातें की, फिर घर की छत से लगा दी छलांग

Wed, 16 Mar 2022 04:21 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में बीकॉम की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घर पर पापा को खाना खिलाया, खूब बातें कीं और घर की छत से छलांग लगा दी। उपचार के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
युवती का नाम रजनी निलोरे है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर की छत से कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती बीकॉम की छात्रा थी। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी। यह भी लिखा कि सुना है कि सिर्फ फिल्मों में ही गेम चलता है, लेकिन आज असलियत में देख लिया।
विज्ञापन


घटना शहर के बाणगंगा क्षेत्र की है। युवती का नाम रजनी निलोरे (20) है। वह शहर के प्राइवेट कॉलेज से बीकॉम कर रही थी। पिता नारायण सिक्योरिटी गार्ड हैं। मंगलवार को पिता रात की ड्यूटी खत्म करके घर आए थे। बेटी ने पिता से बात की और उनको खाना खिलाया। काफी देर तक पिता से बात करती रही। इसके बाद दोपहर में पिता सोने चले गए। इसके बाद वह घर के ऊपर बने कमरे में छोटी बहन के पास चली गई। कुछ देर पढ़ाई करने लगी। इसके बाद कमरे से बाहर निकली और शाम करीब पांच बजे घर की छत से छलांग लगा दी। आवाज सुनकर दादी पहुंची तो देखा कि रजनी खून से लथपथ पड़ी थी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि सुना है सिर्फ फिल्मों में ही गेम चलता है लेकिन आज असलियत में देख लिया। मेरी फैमिली को परेशान न किया जाए। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया। परिवारजनों से पूछताछ की जा रही है। छोटी बहन कोमल के अनुसार रजनी ने यह कदम क्यों उठाया किसी को नहीं पता। परिवार में भी किसी तरह की समस्या नहीं थी। वह पढ़ने में अच्छी थी। हम दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह किसी को समझ नहीं आ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें