फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: शराब, जुए और स्मैक की लत ने बना दिया चोर, चोरी के रुपयों से खरीदते कार और उससे ही वारदात करते

Sat, 27 Nov 2021 11:59 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नकबजनों के गिरोह को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ज्वेलर को भी चोरी का माल खरीदने के जुर्म में हिरासत में लिया है। चोरी के रुपयों से खरीदी गई तीन कारें जब्त की है। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी भी जब्त की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उनसे जब्त चोरी का माल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर पुलिस ने नकबजनों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकबजनी के बाद ज्वेलर्स को चोरी का माल बेच देते थे। पुलिस ने ज्वेलर को भी चोरी का माल खरीदने के जुर्म में हिरासत में लिया है। चोरी के रुपयों से खरीदी गई तीन कारें जब्त की है। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी भी जब्त की है।
विज्ञापन


इंदौर की किशनगंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजेश चौहान पिता भारत सिंह चौहान व चेतन देवड़ा पिता कन्हैयालाल देवड़ा, निवासी इंदौर, कार क्रमांक MP09NL7000 से अवैध कच्ची शराब तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ा। आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी दीपक उर्फ नेपाली पिता तेजसिंह तंवर व शिवम उर्फ बाबू पिता चिंताराम दुबे, निवासी,  अर्जुन नगर राजेन्द्र नगर इंदौर को कार क्रमांक MP09CK4282 से 60 लीटर कच्ची शराब का परिवहन करते मनाल होटल के सामने चौपाटी से पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ के दौरान जो बातें सामने आई उसमें पता चला कि आरोपियों के नकबजनों के गिरोह हैं जिसके बाद पुलिस इसकी तह तक गई और दूसरे आरोपियों को पकड़ा।

आरोपी की पत्नी को भी पकड़ा
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश चौहान की पत्नी रंजना चौहान को इस मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसके पास से पायजेब व करीब 28 हजार 500 रुपये नकद मिले। चोरी के सिलसिले में पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की। पता चला कि राजेश चौहान व चेतन देवड़ा ने  सन्नी पिता अनिल रेकवार निवासी ग्राम मांगलिया के साथ मिलकर थाना क्षेत्र में कुल 6 स्थानों पर सूने मकानो में ताला तोड़कर नकबजनी की है। आरोपी दीपक उर्फ नेपाली व शिवम उर्फ बाबू दुबे ने 04 वारदातें की है। शांति पैराडाईस कॉलोनी, एकता नगर, विश्वास नगर, केप्स टाउन कॉलोनी, सांई धाम कॉलोनी, डिसेन्ट कॉलोनी, समर्थ पार्क कॉलोनी, गिरनार सिटी कॉलोनी, संस्कृति पार्क कॉलोनी, पिगडम्बर पुलिस लाईन, शराब दुकान चौपाटी में नकबजनी को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


अय्याशी के लिए करते थे वारदात
आरोपियों को जुआ खेलने, शराब और स्मैक की लत थी। अय्याशी के लिए रुपयों की जरूरत पड़ती थी। दूसरा कोई काम-धंधा नहीं था, इस वजह से चोरी करने लगे। आरोपी राजेश चौहान व दीपक उर्फ नेपाली ने चोरी के रुपयों से 3 लग्जरी कारें - MP09NL7000, MP09CK4282 व  MP09CJ4592 खऱीदी। कारों से ही चोरी करने जाते थे। दिनभर कॉलोनियों में घूमते और रैकी करते कि कौन-सा घर सूना है। रात को जाते और वारदात करते। चोरी का माल आरोपियों ने लखन पिता रवि जवेरी निवासी गुलाब बाग कॉलोनी मांगलिया को बेचा था। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के जुर्म में आरोपी ज्लेवर रवि को भी आरोपी बनाया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर थाना किशनगंज के 10 नकबजनी के अपराधों में 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर व 1.41 लाख रुपये नकद, गैस के तीन सिलेंडर और कारों को जब्त किया है। आरोपी सन्नी रेकवार निवासी मांगलिया फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें