लसूड़िया थाना क्षेत्र में 11 साल के लड़के ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक रिंग रोड स्थित कॉलोनी में बच्ची रहती है। उसके माता-पिता ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। इसमें बताया कि उनकी ही कॉलोनी में रहने वाला लड़का शाम को बच्ची को साइकिल चलाने का कहकर ले गया था। मां ऊपर के कमरे में काम कर रही थी। काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी। इसके बाद उसे बुलाया और पूछा कि कहां गई थी। बच्ची ने बताया कि लड़का उसे चॉकलेट देने के बहाने बाथरूम में ले गया और कपड़े निकाल दिए। पुलिस के सामने भी बच्ची ने मां के बयानों की पुष्टि की। इसके बाद लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया। उसे गिरफ्तार किया है। बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।