फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विदिशा में 2 आरोपियों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर की युवक की हत्या, जानें क्या है मर्डर का कारण

Fri, 22 Mar 2024 12:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि एक ही समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया था। ट्रैक्टर के नीचे आने से एक की मौत हो गई। हत्या के आरोप में दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरूआ पडरात में दो पक्षों में बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी पिता-पुत्र ने एक युवक के उपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ग्यारसपुर थाना प्रभारी सीमा राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्यारसपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


ग्यारसपुर थाना प्रभारी सीमा राय ने बताया कि मृतक बावलिया गांव का रहने वाला है। उसकी पहचान संदीप पिता थान सिंह लोधी के रूप में हुई है। ग्रामीण के अनुसार 20 मार्च को मृतक संदीप लोधी के खेत में कुआं खोद रहा था। कुएं की मिट्टी पास के खेत में चली गई। इस बात पर खेत मालिक (आरोपी) लक्ष्मी लोधी विवाद करने लगा, लेकिन उस समय आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। 

जिसके बाद संदीप कुएं के पानी देखने गया तो आरोपी लक्ष्मी और उसका लड़का हेमेंद्र खेत में खेत में ट्रैक्टर से प्लाऊ कर रहे थे। संदीप को देखते ही आरोपी बाप बेटे ने संदीप के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि एक ही समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया था। ट्रैक्टर के नीचे आने से एक की मौत हो गई। हत्या के आरोप में दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें