फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 यात्री घायल

Thu, 11 Aug 2022 12:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना जिले के रहिकवारा में रक्षाबंधन के दिन यात्री बस पलटने से करीब 30 लोग घायल हो गए। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
यात्री बस पलटने से 11 लोग घायल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के रहिकवारा गांव के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 30 घायल हुए हैं। हादसे में घायल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागौद में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस कोटा से सतना जा रही थी।
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त बस कोटा कोच की बताई जा रही है। घायलों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भीषण सड़क हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें