फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: भाजपा नेता की दबंगई, पूर्व सैनिक की दुकान में घुसकर मारपीट की, सामान तोड़ा

Wed, 10 Aug 2022 09:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मारपीट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूरा विवाद किस बात को लेकर हुआ फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक से मारपीट करता युवा नेता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में भाजपा नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने एक पूर्व सैनिक के साथ उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की और दुकान का सामान तोड़ दिया। मारपीट की घटना में पूर्व सैनिक और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। मामला सामने आने के बाद फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर युवा नेता की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां रिटायर फौजी दिनेश मिश्रा मेंस पार्लर चलाते हैं, जिसमें दो कर्मचारी भी काम करते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष ऋतुराज चतुर्वेदी अपने साथियों के साथ दुकान में पहुंचा और दिनेश मिश्रा के साथ मारपीट करने लगा। ऋतुराज, अनुराग मिश्रा और अमन चर्तुवेदी ने दिनेश को जमकर पीटा और उसकी दुकान में तोड़फोड़ भी की।

पूर्व सैनिक की शिकायत पर पुलिस ने ऋतुराज, अनुराग मिश्रा और अमन चर्तुवेदी के खिलाफ 294, 323, 427, 452, 506, 34 का मामला दर्ज किया है। मारपीट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूरा विवाद किस बात को लेकर हुआ फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें