फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल मंदिर में 3 किलो से ज्यादा लड्डू नहीं खरीद पाएंगे भक्त, जानिए क्या है वजह

Sun, 03 Jun 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 3 किलो से ज्यादा लड्डू खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। अब मंदिर में भक्त 3 किलो से ज्यादा लड्डू नहीं खरीद पाएंगे। जो लोग ज्यादा प्रसाद लेना चाहते हैं, उनके लिए मंदिर की प्रबंध समिति नई नीतियां बनाएगी।

विज्ञापन


हालांकि अभी लगाई गई रोक केवल मौखिक है, अभी तक किसी प्रकार का लिखित आदेश नहीं मिला है। दरअसल मंदिर की समिति को शिकायतें मिली थीं कि कुछ लोग मंदिर के प्रसाद को दूसरी जगहों पर ले जाकर बेच रहे हैं। मंदिर समित के अध्यक्ष कलेक्टर मनीष सिंह ने इस मामले की जांच के निर्देश दिये थे।

आपको बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित है। महाभारत और कालिदास की रचनाओं में इस मंदिर का वर्णन मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि महाकाल के दर्शन से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें