फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डांसर जीजा' को मिला बॉलीवुड का ऑफर, सुनील शेट्टी ने फोन कर दिया मुंबई आने का न्योता

Sun, 03 Jun 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के विदिशा निवासी प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव ने सोचा भी नहीं था कि उनके डांस का वीडियो इतना पसंद किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहे डांस के वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। 

विज्ञापन


डांसिंग जीजा और डांसिंग फूफा के नाम से मशहूर हुए प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव(डब्बू) को अब बॉलीवुड में भी काम करने के ऑफर मिलने लगे हैं। प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी ने उन्हें फोन करके मुंबई आने का न्योता दिया है। फिल्मी जगत के कई डायरेक्टर्स ने भी संजीव से संपर्क साधा है।   

आपको बता दें कि संजीव का एक शादी समारोह में किया डांस वायरल हो गया था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया और वह पूरे देश में पॉपुलर हो गए। संजीव ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक डांस उनकी जिंदगी बदल देगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव भोपाल के भाभा इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर हैं। 12 मई को साले की शादी के दौरान उन्होंने स्टेज पर डांस किया था । डांस के वायरल होने के बाद वह डांसिंग जीजा के नाम से मशहूर हो गए। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट करके उनके डांस की तारीफ की थी।

संजीव ने बताया कि वह लेडीज संगीत के दौरान डांस कर रहे थे, इसी दौरान किसी मेहमान ने उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने खुद कभी नहीं सोचा था कि वह इतना पॉपुलर हो जाएंगे। संजीव पहले भी 1982 से 1998 तक कई स्टेज परफॉरमेंस दे चुके हैं लेकिन नौकरी और पारिवारिक समस्याओं की वजह से उनका डांस से नाता टूट गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें