फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP:पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 6 लोगों की मौत

Thu, 06 Apr 2017 04:32 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 6 लोगों की मौत और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना एमपी के दतिया जिले की है। हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह विस्फोट खाकी मोहल्ला के राशिद खान के घर में हुआ है। घटना बुधवार की रात 12 बजे की है। यह जगह राजधानी भोपाल से 370 किमी उत्तर में है। हादसे  में मरने वालों की पहचान राशिद खान (40), पत्नी रूबी (38), बहन राजिया (30) , भतीजी (8), बेटी आशिकी (9), और बेटा आशिक (4) की गयी है। विस्फोट इतना तेज था कि खान के घर का बाहरी हिस्सा और पड़ोसी भी इससे प्रभावित हुए। 

एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना में एक यात्री सहित सात लोग मारे गए लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में छह लोगों को ही बताया गया है। दतिया के पुलिस अधीक्षक इर्शाद वाली ने लोगों के मरने की पुष्टि भी की। जिला प्रशासन ने मृतक के रिश्तेदार को 2 लाख रुपये और हादसे में घायल हो गए लोगों के लिए 50,000 रुपये की मदद राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें