फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP:ऑनलाइन होंगी 378 तरह की जनसेवाएं , सरकार ने लॉन्च की ऐप

Sun, 02 Apr 2017 05:15 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश सरकार ने कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नगरपालिका सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने हेतु एक ऐप लॉन्च किया है। मोबाइल ऐप 'एमपी ई-नगरपालिका' को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल शाम को लॉन्च किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "नागरिकों को नगरपालिका की सेवाएं आसानी से और समय पर मिलनी चाहिए। शहरी निकायों में धन की कोई कमी नहीं है। राज्य के शहरी निकायों के विकास के लिए अगले तीन-चार साल में 83,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।"

शहरी विकास आयुक्त विवेक अग्रवाल ने कहा कि शहरी निकायों की 378 सेवाएं इस ऐप पर उपलब्ध रहेंगी। अग्रवाल ने कहा, "यह ऐप 378 सेवाओं प्रदान करेगा जैसे संपत्ति कर के ऑनलाइन भुगतान, निर्माण की अनुमति मांगना, जन्म, विवाह, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि सेवायें उपलब्ध करायेगा। इसमें कचरा, पानी, सड़कों आदि से संबंधित शिकायतों का भी पंजीकरण किया जा सकेगा।   ऐप पर ऑनलाइन भुगतान गेटवे भी उपलब्ध होगा।"
विज्ञापन


प्रधान सचिव (शहरी विकास) मलय श्रीवास्तव ने कहा कि यह मोबाइल ऐप कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल ऐप 225 करोड़ रुपये ई-नगरपालिका परियोजना का एक हिस्सा है, जिसके तहत सभी नगरपालिका सेवाओं को एक वेब प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें