फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: पति को अन्य युवती के साथ घूमता देख पत्नी हुई आगबबूला, सरेराह दोनों पर जमकर बरसाई बेल्ट

Thu, 01 Jun 2023 10:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पति को एक अन्य युवती के साथ घूमते हुए सड़क पर देख पत्नी ने आव देखा न ताव पहले युवती की बेल्ट से की पिटाई। बचाने आए पति पर भी जमकर चलाई बेल्ट।
विज्ञापन
पति पर बेल्ट चलाती महिला। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परासिया रोड में एक महिला ने अपने पति की सरेराह बेल्ट से पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल वीडियो में महिला अपने पति को बेल्ट से मारते हुए नजर आ रही है। महिला ने अपने पति को एक अन्य युवती के साथ घूमते हुए सड़क पर देख लिया था। इसके बाद महिला गुस्से में आ गई। उसने बेल्ट निकालकर सरेराह पति की पिटाई शुरू कर दी। महिला मारते हुए पूछ रही थी बता ये कौन है तेरी।

विज्ञापन


इस घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस वालों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन महिला ने जमकर अपने पति की बेल्ट से पिटाई करती रही। घटना का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीती रात तकरीबन 1:30 बजे का है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों को समझाया गया है। कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। 

शिव नगर कॉलोनी का है युवक
देहात थाना टीआई जी एस उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस युवक की पिटाई उसकी पत्नी ने की है वह शिव नगर कॉलोनी में रहता है। महिला ने उसके पति को एक अन्य युवती के साथ घूमते हुए सड़क पर देख लिया था। इसके बाद उसने आव देखा न ताव पहले युवती के साथ मारपीट की उसके बाद जब पति बचाव करने लगा तो उसको भी बेल्ट से पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें