फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में युवक ने प्रेमिका से बात की, फिर जहर खाकर दे दी जान

Sun, 19 Nov 2023 05:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में प्रेमिका से बात करने के बाद युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह शादी के लिए तैयार थे। इसके बाद भी युवक ने यह कदम उठा लिया। 
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के चौरई में सुमित यादव ने शुक्रवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुमित ने इससे पहले रात करीब 11 बजे अपनी प्रेमिका से फोन पर बात की थी। युवक की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि वे लोग शादी के लिए तैयार थे। 

विज्ञापन


सुमित पिता विनोद यादव, उम्र 20 साल, चौरई के चंदनगांव में रहता था। उसका चौरई निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन महीने पहले मृतक प्रेमी-प्रेमिका घर से भाग गए थे। एक महीने दोनों भोपाल में रहे। इसके बाद दोनों वापस अपने घर आ गए। मृतक के पिता ने अपने बेटे और उसकी प्रेमिका से समझाया भी था। पिता दोनों का विवाह करने के लिए भी तैयार थे। सुमित के पिता विनोद यादव का कहना था कि मृतक के चाचा की शादी के बाद दोनों की शादी करवा देंगे। इस बीच दोनों में मोबाइल पर बात होती रही। शुक्रवार रात दोनों ने तकरीबन एक घंटे मोबाइल में बात की। बात करते-करते रात 11 बजे सुमित ने जहर खा लिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे चौरई अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।  

पुलिस ने नहीं लिखी शिकायत
मृतक के पिता विनोद यादव के मुताबिक मृतक सुमित यादव अचानक घर से चला गया था। इस दौरान प्रेमिका भी घर से गायब रही। पिता बेटे की गुमशुदगी की शिकायत करने थाने पहुंचा था। पुलिस ने फरियादी की शिकायत नहीं लिखी। पिता फिर अपने मृतक बेटे को न्याय दिलवाने पुलिस का दरवाजा खटखटाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें