फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: कुएं से पानी के साथ बाल्टी में आये सांप ने महिला को डसा, अस्पताल जाते समय सड़क हादसे का हुई शिकार

Wed, 18 May 2022 01:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में कुएं में गिरे सांप को बचाने की कोशिश करने पर महिला को सांप ने डस लिया वहीं, इलाज कराने जाते समय महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में एक महिला को सांप ने डस लिया वहीं, इलाज कराने जाते समय महिला सड़क हादसे का शिकार होकर जख्मी हो गई। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


दरअसल महिला कुएं से पानी भर रही थी, इस दौरान बाल्टी में पानी के साथ ही सांप भी बैठकर आ गया। महिला ने सांप को कुएं से बाहर निकालने और बाल्टी से हटाने के उद्देश्य से रस्सी को हिलाया, जिसपर सांप महिला के पैर में जाकर बैठ गया और डस लिया। आनन-फानन में महिला के परिजन उसे जिला अस्पताल जाने के लिए निकले की रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार होकर घायल हो गई। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।
 
महिला रामकली ने बताया कि उसने सांप की जान बचाने का प्रयास किया था, लेकिन सांप ने काट लिया, वहीं इलाज कराने आते समय वह सड़क हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल सांप के जहर का असर खत्म हो चुका है लेकिन जख्मों में दर्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें