फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में किया पूरे मामले का जिक्र

Thu, 26 Apr 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 16 साल की रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके साथ 5 महीने पहले रेप हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। लड़की के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने मानसिक तनाव होने की बात लिखी है। 

विज्ञापन


यह घटना बुधवार रात की है। 16 साल की यह बच्ची 10वीं क्लास में पढ़ती थी। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त घर में कई मौजूद नहीं था। जब उसके परिजन घर लौटे तब उन्होंने उसे फांसी के फंदे में लटका पाया। परिजन फौरन लड़की को हॉस्पिटल ले गए और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सुसाइड नोट में बच्ची ने मां-बाप से माफी मांगते हुए लिखा- "पापा-मम्मी मैं जा रही हूं, मैं अब परेशान हो चुकी हूं, अब जीना नहीं चाहती हूं, कोई गलती करता है तो उसको डांटा फटकारा जाता है, अब मैं मानसिक तनाव से गुजर रही हूं और मानसिक तनाव बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं।"
विज्ञापन


आपको बता दें कि लड़की के साथ दिसंबर में रेप हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से ही लड़की बहुत दुखी रहने लगी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें