फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर शराब कांड के बाद सख्ती का असर?: जंगल में लावारिस मिला 30 लाख की शराब का जखीरा, पुलिस ने जांच शुरू की

Sat, 12 Sep 2026 04:01 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के बहरिया थाना क्षेत्र के रानीपुर जंगल में पुलिस ने लावारिस 407 वाहन से करीब 30 लाख रुपये की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद की। बंडा शराब कांड के बाद जारी सख्ती के बीच पुलिस वाहन मालिक और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
सागर में शराब तस्करों का नया खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार चल रही प्रशासनिक कार्रवाई के बीच शराब माफियाओं में खौफ का माहौल नजर आने लगा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने बहरिया थाना क्षेत्र के रानीपुर जंगल में एक लावारिस 407 वाहन से करीब 30 लाख रुपये कीमत की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है।

विज्ञापन


बंडा क्षेत्र में हुए पिछले शराब कांड के बाद जिला प्रशासन और पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। इसी सख्ती के बीच तस्करों में मची भगदड़ के चलते शराब से भरा यह वाहन जंगल के रास्ते में ही लावारिस छोड़ दिया गया। वाहन में भारी मात्रा में शराब मिलने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग में भी हड़कंप मच गया।

होटल या बड़े कारोबारियों से कनेक्शन की आशंका
जंगल के बीच इतनी बड़ी मात्रा में ब्रांडेड शराब मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शराब की यह खेप किसी बड़े शराब कारोबारी या होटल संचालक की हो सकती है। जिले में हाल ही में कई होटलों पर आबकारी और पुलिस विभाग की कार्रवाई हुई है। ऐसे में जांच इस एंगल से भी की जा रही है कि कहीं बरामद शराब का संबंध किसी होटल या संगठित शराब कारोबार से तो नहीं है।

विज्ञापन


पढ़ें: 2025 में 5 आवेदकों की सिफारिश वापस हुई, फिर रियल चौधरी को कैसे मिली क्लीन चिट?

सप्लाई नेटवर्क पर भी उठे सवाल

विज्ञापन

एक तरफ प्रशासन अवैध शराब के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ जंगल के बीचों-बीच लाखों रुपये की शराब का लावारिस मिलना पूरे सप्लाई नेटवर्क पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने में जुटे हैं।

शराब किसकी थी, वाहन को जंगल में क्यों छोड़ा गया और शराब की यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी, इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे। शराब की गिनती और अन्य कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले में आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें