फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश: कलेक्टर का व्हाट्सएप चैट वायरल, 'अगर तुम्हें एसडीएम बनना है तो भाजपा को जिताओ' 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 19 Jan 2019 09:27 AM IST

सार

  • जिला कलेक्टर और डिप्टी जिला कलेक्टर के बीच चली बातचीत का चैट वायरल।
  • कांग्रेस को क्लीन स्वीप करने की बात कह रही है कलेक्टर।
  • कहा भाजपा को जिताओ तो एसडीएम का चार्ज मिलेगा।
  • पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कलेक्टर और डिप्टी जिला कलेक्टर के बीच चली बातचीत - फोटो : अमर उजाला


बताया जा रहा है कि ये बातचीत राज्य में हुए विधानसभा चुनाव से पहले की है। इस स्क्रीनशॉट को खूब ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है। इस मामले को लेकर पूजा तिवारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। चैट में श्रीवास्तव तिवारी से कह रही है कि अगर तुम्हें प्रमोशन चाहिए तो भाजपा जैतपुर विधानसभा क्षेत्र से जीतनी चाहिए।


दोनों ही महिलाएं इस चैट को फेक बता रही हैं। पुलिस ने आईटी एक्ट की घाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तिवारी की शिकायत के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 


ये है चैट में हुई बातचीत-


तिवारी- मैम दो सेक्टर में सिचुएशन कंट्रोल है लेकिन जैतपुर की नहीं हो पा रही। कांग्रेस लीड बना रही है और उमा ध्रुवे (जैतपुर से कांग्रेस उम्मीदवार) के समर्थक काफी हैं।


श्रीवास्तव- मुझे कांग्रेस क्लीन स्वीप चाहिए। मैं आरओ डेहरिया को फोन करती हूं। पूजा तुम्हें एसडीएम का चार्ज चाहिए तो जैतपुर में भाजपा को विन कराओ।


तिवारी- ओके मैम, मैं मैनेज करती हूं पर कोई इन्क्वारी को नहीं होगी? 


श्रीवास्तव- मैं हूं, मेहनत कर रही हो तो भाजपा की सरकार बनते ही तुम्हें एसडीएम का चार्ज मिलेगा।


हालांकि कांग्रेस और भाजपा के बीच हुई कड़ी टक्कर के बाद कांग्रेस को राज्य में जीत मिली और कांग्रेस की सरकार बनी। भाजपा की सरकार बीते 15 से राज्य में थी। वहीं जैतपुर में, भाजपा के मनीष सिंह ने कांग्रेस की उमा ध्रुवे को 70,063 सीटों से हरा दिया। 


जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रामपाल सिंह ने इस घटना के सामने आने के बाद कहा है, "हम चुनाव आयोग को ये लिखने जा रहे हैं कि कलेक्टर को हटाया जाए और जैतपुर में फिर से मतदान कराए जाएं। यह घटना काफी गंभीर है।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next