फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Transfer: प्रदेश के 24 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Sat, 15 Oct 2022 02:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश सरकार ने 24 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अमर बहादुर सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर को अपर आयुक्त राजस्व जबलपुर संभाग जबलपुर में पदस्थ किया गया है।

विज्ञापन
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार की तरफ से शुक्रवार को 24 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए गए है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में 2013 बैच से लेकर 2020 बैच के आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

विज्ञापन

-      2013 बैच के आईएएस अधिकारी अमर बहादुर सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर को अपर आयुक्त राजस्व जबलपुर संभाग जबलपुर में पदस्थ किया गया है।

-      2015 बैच के आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर को अपर कलेक्टर जिला सतना पदस्थ किया गया है।

-      2015 बैच के आईएएस अधिकारी बालागुरू के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना को मुख्य महाप्रबंधन जल निगम भोपाल में पदस्थ किया गया है।

-      2016 बैच के आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ को अपर आयुक्त नगर पालिक निगम इंदौर में पदस्थ किया गया है।

-      2016 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ मध्य प्रदेश में उप सचिव पदस्थ किया गया है।

-      2016 बैच के आईएएस अधिकारी मिशा सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाजापुर को  अपर कलेक्टर, शाजापुर पदस्थ किया गया है।

-      2017 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्यांक सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खरगौन को अपर आयुक्त वाणिज्यक कर इंदौर पदस्थ किया गया है।

-      2018 बैच के आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ जैन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लखनादौन जिला सिवनी को अपर आयुक्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़ पदस्थ किया गया।

-      2018 बैच की आईएएस अधिकारी तपस्या परिहवार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सेंधवा जिला बड़वानी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर पदस्थ किया गया है।

-      2018 बैच के आईएएस अधिकारी शिशिर गेमावट को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद जिला झाबुआ से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी पदस्थ किया गया है।

-      2018 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक चौधरी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसरावद जिला खरगौन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर पदस्थ किया गया है।

-      2018 बैच के आईएएस अधिकारी संघ प्रिय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसरावद जिला खरगौन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना पदस्थ किया गया है।

-      2018 बैच के आईएएस अधिकारी अमन वैष्णव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ पदस्थ किया गया है।

-      2018 बैच के आईएएस अधिकारी अक्षय कुमार तेम्रवाल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राघोगढ़ जिला गुना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ पदस्थ किया गया है।

-      2018 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. नेहा जैन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अशोक नगर जिला अशोकनगर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोकनगर बनाया गया है।

-      2018 बैच की आईएएस अधिकारी ज्योति शर्मा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर जिला बुरहानपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खरगौन पदस्थ किया गया है।

-      2020 बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु जैन सहायक कलेक्टर जिला नीमच को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लखनादौन जिला सिवनी नियुक्त किया गया है।

-      2020 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सराफ सहायक कलेक्टर जिला छिंदवाड़ा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सेंधवा जिला बड़वानी पदस्थ किया गया है।

-      2020 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार राठौर सहायक कलेक्टर जिला विदिशा को अनुविभागीय अधिकारी पेटलावाद जिला झाबुआ पदस्थ किया गया है।

-      2020 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुमन राज सहायक कलेक्टर जिला बैतूल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ पदस्थ किया गया है।

-      2020 बैच के आईएएस प्रखर सिंह सहायक कलेक्टर जिला बुरहानपुर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डबरा जिला ग्वालियर पदस्थ किया गया है।

-      2020 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक केवी सहायक कलेक्टर जिला भिण्ड को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर पदस्थ किया गया है।

-      2020 बैच के आईएएस अधिकारी अग्रिम कुमार सहायक कलेक्टर जिला मण्डला को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसरावद जिला खरगौन नियुक्त किया गया है।

-      2020 बैच की आईएएस अधिकारी आर अंजली सहायक कलेक्टर जिला कटनी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राघोगढ़ जिला गुना पदस्थ किया गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें