फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर के कलेक्टर बने दबंग आईएएस अधिकारी मनीष सिंह, शहर को दिला चुके हैं स्वच्छता का खिताब

Sat, 28 Mar 2020 05:02 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मध्यप्रदेश सरकार ने 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को इंदौर का कलेक्टर बनाया गया है। मनीष सिंह इससे पहले इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर का खिताब दिला चुके हैं। नवागत कलेक्टर मनीष सिंह आज ही भोपाल से इंदौर रवाना हो रहे है। वह इंदौर पहुंचते ही सबसे पहले खजराना गणेश मंदिर के दर्शन कर शुरू करेंगे।

विज्ञापन


वहीं, वर्तमान कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव को मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर ने इसकी पुष्टि की है। सिंह इसके पहले इंदौर निगमायुक्त भी रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में इंदौर सबसे पहले स्वच्छता में नंबर वन बना था।

विज्ञापन


वहीं इंदौर के डीआईजी को भी बदला गया है। इंदौर की डीआईजी रूचि वर्धन मिश्र का तबादला भापाल किया गया है उनकी जगह हरिनारायण चारी मिश्रा लेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि इंदौर राज्य के बाकी शहरों के मुकाबले सबसे अधिक कोरोना वायरस की चपेट में है। मध्यप्रदेश के कुल 29 कोविड-19 के संक्रमितों में से लगभग आधे इसी शहर के हैं। इंदौर के बाद जबलपुर संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर है। यहां अभी तक कुल छह कोविड-19 के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य की राजधानी भोपाल है, जहां तीन कोविड-19 के संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य के अधिकरियों के मुताबकि इंदौर और उज्जैन में इस संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। 27 लोगों का इलाज जारी है। लगातार कोविड-19 संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण इंदौर मध्यप्रदेश का हॉटस्पॉट बन गया है। केवल तीन दिनों में इंदौर में कोविड -19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या 15 हो गई है, जबकि राज्य के किसी भी अन्य जिले में जबलपुर और भोपाल को छोड़कर अब तक दो से अधिक मामले दर्ज नहीं हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें