फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह के अमझीर गांव में घुसा हाइना, बकरी का शिकार करने का किया प्रयास, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 29 Nov 2023 11:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP News: जिले के अमजीर गांव में बुधवार सुबह जंगली जानवर हाइना देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हाइना घर के समीप बाड़े में जा घुसा और बकरी के शिकार करने का प्रयास करने लगा। हालांकि गनीमत ये रही कि वह शिकार नहीं कर पाया और लोहे की जालियों के अंदर फंस गया।
विज्ञापन
दमोह के अमझीर गांव में घुसा हाइना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के मडियादो बफर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमजीर गांव में बुधवार सुबह जंगली जानवर हाइना देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों में छिपने के लिए भागने लगे। लेकिन इसी दौरान यह हाइना जिसे लकड़बग्घा भी कहते हैं एक ग्रामीण के घर के समीप बाड़े में जा घुसा और बकरी के शिकार करने का प्रयास करने लगा। हालांकि गनीमत ये रही कि वह शिकार नहीं कर पाया और लोहे की जालियों के अंदर फंस गया। यह देखते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए तो बच्चों के द्वारा हाइना के नजदीक जाकर वीडियो भी बनाए गए।

विज्ञापन


अक्सर आते रहते जंगली जानवर
इधर, तारों की जाली के अंदर होने के कारण वह किसी इंसान पर हमला नहीं कर सका और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो जाने की वजह से बकरी का शिकार भी नहीं कर पाया। स्थानीय लोगों ने बफर क्षेत्र प्रबंधन को सूचना दी जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचा है और रेस्क्यू ऑपरेशन कर हाइना को वहां से निकाला जा रहा है। बता दें कि मडियादो पन्ना टाइगर रिजर्व का बफर क्षेत्र है, जहां आए दिन तेंदुआ, लकड़बग्घा सहित अन्य जंगली जानवर देखे जाते हैं और यह जानवर रहवासी इलाके की ओर भागते हैं। इसी तरह यह लकड़बग्घा भी पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगलों से होते हुए अमझिर गांव में जा पहुंचा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें