फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर में भूखे चोर: ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने शराब पी, मैगी बनाई, काजू-बादाम खाए और टीवी देखी, फिर नकदी-जेवरों पर किया हाथ साफ

Mon, 03 Jan 2022 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से रोचक मामला सामने आया। एक सूने घर में घुसे चोरों ने तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया। शराब पी-मैगी बनाकर खाई। टीवी देखी फिर नकदी-आभूषणों के साथ ही घर से काजू-बादाम भी ले उड़े।
 
विज्ञापन
Chhatarpur: चोरों ने घर में रखी शराब पी और मैगी भी बनाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से रोचक मामला सामने आया। एक सूने घर में घुसे चोरों ने तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया। शराब पी-मैगी बनाकर खाई। टीवी देखी फिर नकदी-आभूषणों के साथ ही घर से काजू-बादाम भी ले उड़े।
विज्ञापन


अजीब चोरों का ये मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सीताराम कॉलोनी का है। यहां रहने वाले सुरेंद्र लखेरा नए साल का जश्न मनाने अपनी बहन के घर गए थे। बहन कुलपहाड़ में रहती हैं। रविवार को जब लखेरा घर लौटे तो उन्हें घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान तितर-बितर पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की पड़ताल में पता चला कि चोर घर की बाउंड्रीवॉल फांदकर घर में घुसे थे। ऊपर के कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ा। अंदर वाले रूम में रखी अलमारी और बड़े बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गए।
विज्ञापन


सुरेंद्र लखेरा ने बताया कि चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी के साथ काजू-बादाम-किशमिश और खाने-पीने की सामग्री तक ले गए। जब हम घर आए तो टीवी चल रही थी। घर पर रखी शराब की बोतल खुली पड़ी थी। किचन में  मैगी बनाने के बर्तन मिले हैं, उन्होंने मैगी बनाकर खाई। बच्चों के बिस्किट पर भी हाथ साफ कर दिया।

सिटी कोतवाली टीआई अखिलेशपुरी गोस्वामी और जांच अधिकारी लोचन सिंह ने बताया कि चोर खाने-पीने की सामग्री के साथ जेवर लेकर गए हैं। शराब की खाली बोतल को जब्त किया गया है। उसमें फिंगर-प्रिंट के मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें