फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग परीक्षण के विरुद्व बनी 'हमारी बिटिया' वेबसाइट

Tue, 22 Jan 2013 02:33 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में लिंग परीक्षण को रोकने के लिये 'हमारी बिटिया' नामक वेबसाइट बनाकर नया प्रयास किया गया है। लिंग परीक्षण की सूचना देने के लिये यह वेबसाइट बनाई गई है।
विज्ञापन


हमारी बिटिया वेबसाइट लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा यूएनएफपीए के सहयोग से बनाई गई है। इस वेबसाइट के जरिये राज्य में कहीं भी किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा लिंग परीक्षण या लिंग आधारित गर्भपात की सूचना दी जा सकेगी।

वेबसाइट पर सूचना देने के बाद संबंधित जिले के समुचित प्राधिकारी द्वारा संबंधित क्लीनिक या केंद्र की विस्तृत जांच कर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही सूचना देने वाले को सूचना के संबंध में विशिष्ट नंबर भी दिया जायेगा। इस नंबर से वेबसाइट पर जाकर दी गई सूचना पर समुचित प्राधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें