फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में मानव तस्करी: 34 वर्षीय महिला को बंधक बना बाप-बेटे कर रहे थे दुष्कर्म, चार गिरफ्तार  

Sun, 06 Mar 2022 09:17 AM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी में 34 वर्षीय महिला को 80 हजार रुपए में राजस्थान के 65 वर्षीय वृद्ध को बेचने का मामला सामने आया। आरोपी अपने बेटे के साथ महिला को बंधक बना कर दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने एक 50 वर्षीय महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
भोपाल में मानव तस्करी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में 34 वर्षीय महिला को 80 हजार रुपए में राजस्थान के 65 वर्षीय वृद्ध को बेचने का मामला सामने आया। आरोपी अपने बेटे के साथ महिला को बंधक बना कर दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने एक 50 वर्षीय महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  

भोपाल में एक महिला ने अपनी छोटी बहन के 25 नवंबर 2021 को गुम होने की टीलाजमालपुरा थाने में रिपोर्ट लिखाई। इसमें बताया कि उसकी 1 अक्टूबर को शादी समारोह में काम करने का बताकर घर से गई और वापस नहीं आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि गुम महिला को कोई व्यक्ति राजस्थान के ग्राम पीथापुरा जिला झालावाड में अपने घर में बंदी बनाकर रखे हुए है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित स्थान पर पुलिस टीम को भेजा। जहां से  12 दिसंबर को गुमशुदा महिला को मोर सिंह एवं किशन सिंह के घर से बरामद कर लिया गया। 

पीड़िता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे विदिशा का मजबुत सिंह यादव काम के बहाने से बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। उसने गुना जिले के बिसनखेड़ा में अम्मा नाम की महिला के घर ले उसे छोड़ दिया। दूसरे दिन मजबुत एवं महिला ने मिल कर पीडिता को राजस्थान झालावाड ग्राम पीथापुरा निवासी मोर सिंह व किशन सिंह को 80 हजार रुपए में बेच दिया। दोनों ने पीड़ता को अपने घर में बंधक बनाकर बारी बारी से लगातार दुष्कर्म किया ।

पुलिस ने पीड़िता के कथन के आधार पर केस दर्ज कर  आरोपी 65 वर्षीय मोर सिंह तवर पिता दौलत राम तवर, 27 वर्षीय  किशन सिंह तवर पिता मोरसिंह तवर, 50 वर्षीय अम्मा उर्फ कैलाशी बाई पत्नी रमेश भील, 30 वर्षीय मजबुत सिंह यादव पिता जमुनालाल यादव को  गिरफ्तार किया और कोर्ट के सामने पेश किया।  पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गरीब वर्ग की महिलाओ को काम करवाने के बहाने बहला फुसला कर व योजना बनाकर पैसे लेकर बेच देते थे।   

टीम को 30 हजार का ईनाम

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने जांच में लगे अधिकारी/ कर्मचारीयों के  उत्साहवर्धन के लिए 30000 रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की। इसमें थाना प्रभारी टीला राधे श्याम रैगर, उनि राज किशोर मिश्रा ,सउनि. मान सिंह उईके, सउनि.अनिल तिवारी, प्र.आर मुजप्फर अली , प्र.आर.2781 गोरेलाल , प्र.आर. शाहिदा बोना ,आर गौतम सिंह सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें