फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM का रिटर्न गिफ्ट: सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 11% बढ़ा, कॉलेज में प्रवेश पर लाडलियों को 25 हजार  

Sat, 05 Mar 2022 09:16 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को रिटर्न गिफ्ट दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11% बढ़ोतरी की घोषणा की है।इसके अलावा लाडली लक्ष्मी योजना के तहत कॉलेज में बच्चियों के प्रवेश लेने पर 25 हजार रुपए एकमुश्त देने की घोषणा भी की है। 

विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को रिटर्न गिफ्ट दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11% बढ़ोतरी की घोषणा की है।इसके अलावा लाडली लक्ष्मी योजना के तहत कॉलेज में बच्चियों के प्रवेश लेने पर 25 हजार रुपए एकमुश्त देने की घोषणा भी की है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि राज्य के कर्मचारियों को 1 अप्रैल से केंद्र सरकार के समान 31% महंगाई भत्ता मिलेगा। अभी कर्मचारियों को 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है। सरकार ने 6 महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे पहले सरकार ने दीपावली के समय अक्टूबर 2021 में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया था। मुख्यमंत्री के निर्णय का सरकारी कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री  का अभार व्यक्त करते है। बता दें सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 10 लाख अधिकारी कर्मचारियों को लाभ होगा।  

कॉलेज में प्रवेश पर 25 हजार रुपए 
मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी योजना के तहत कॉलेज में एडमिशन लेने पर छात्राओं को एक मुश्त 25 हजार रुपए देने का भी ऐलान किया है। अब तक लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बच्चियों को 6वीं में एडमिशन लेने पर 2 हजार रुपए, 8वीं पास कर 9वीं में प्रवेश लेने पर 4 हजार रुपए और फिर 11वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश पर 6-6 हजार रुपए कुल 18 हजार प्रोत्साहन राशि देती थी। अब कॉलेज में भी भी एडमिशन पर 25 हजार रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा मेघावी विद्यार्थियों की राशि सरकार भरते रहेंगी। 

विज्ञापन


योजना में 44 लाख लाड़ली रजिस्टर्ड
लाडली लक्ष्मी योजना 2006-07 से चल रही है। योजना का लाभ पहली बेटी को और दूसरे बच्चे के बेटी होने के बाद टीटी ऑपरेशन कराने पर मिलता है। योजना के तहत प्रदेश में 44 लाख से ज्यादा बच्चियों रजिस्टर्ड है। प्रतिवर्ष 3 लाख बच्चियां लाडली योजना में रजिस्टर्ड होती है। 

लाडली लक्ष्मी 2.0 का मसौदा भी तैयार 
बता दें प्रदेश सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना को 2.0 का नया मसौदा तैयार किया है। इसमें बहुत से नए प्रावधान किए गए है। इसमें कॉलेज में पढ़ाई पर प्रोत्साहन राशि के अलावा काॅलेज की फीस का खर्च भी सरकार उठाएगी। इसके अलावा साल में एक दिन लाडली लक्ष्मी दिवस का आयोजन और लाडली ग्राफ पंचायतों का चयन कर उनको पुरस्कृत करना शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें