फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंगः बहन ने रो-रोकर बताई भाइयों की बर्बरता की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर में रक्षाबंधन के दिन बहन-बहनोई को घर बुलाकर बहनोई की हत्या करने के मामले में पीड़ित बहन ने रो-रोकर खुद के साथ हुई बर्बरता की कहानी बयां की।
विज्ञापन


पीड़िता अर्चना ने बताया कि कैसे उसके भाइयों ने उसकी आंखों के सामने ही उसके पति की पीट पीटकर हत्या कर दी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अर्चना ने आरोपी परिवार वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ऑनर किलिंग के इस सनसनीखेज मामले में लड़की के परिवार ने रक्षाबंधन के दिन पति पत्नी दोनों की पिटाई की थी।

बताया जाता है कि अर्चना ने अपने क्लासमेट हेमेंद्र डांगरे से परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। जिससे उसके परिवार वाले नाराज चल रहे थे। रक्षाबंधन के दिन उसके भाइयों ने राखी बंधवाने के लिए उसे घर पर बुलाया था।
विज्ञापन


जहां पीट पीटकर उसके पति की हत्या कर दी गई। अर्चना को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उसने परिजनों पर आरोप लगाया की पूरी साजिश के तहत उन्हें घर से बुलवाया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

घर वालों ने सोची समझी साजिश के तहत ही उसके पति की हत्या की। अर्चना के अनुसार उसके भाइयों और पिता ने उसे राखी बंधवाने के बहाने घर बुलवाया इसके बाद उसके पति की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई।

मामले में पुलिस ने अभी तक अर्चना के परिजन विमला अरोलिया, चाचा गढ़ सिंह और भाई शैलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें सोमवार को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

अर्चना के पिता पारसराम अरोलिया अभी फरार हैं। विजय नगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज छतरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि एक टीम पारसराम की तलाश में निकली हुई है। वही वारदात का मुख्य आरोपी है।

वहीं सोमवार को हेमेन्द्र के दोस्तों ने उसकी याद में कैंडेल मार्च निकालकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें