सतना जिले के पटनी में नाबालिग किशोरी की पेड़ पर फंदे से लाश लटकी मिली। आरोप है कि परिजनों ने लड़की को एक लड़के के साथ पकड़ लिया। इसके बाद युवती की हत्या कर दी गई और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ लटका दिया गया।
पटनी गांव में शनिवार सुबह 17 साल की नाबालिग लड़की की लाश घर के पास ही एक पेड़ में लटकती मिली थी। परिजनों के मुताबिक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने जो कहानी बताई, उसपर पुलिस को भी विश्वास हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंट कर हत्या करना सामने आया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शक के आधार पर पिता रमेश को हिरसात में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर कातिल पिता ने बेटी की हत्या की बात कबूल ली।
पिता ने बेटी को पहले लात-घूसों से पीटा और लड़की जान बचाकर भाग गई। पिता ने पीछा कर खेत में बेटी की रस्सियों से गला घोंट दिया। उसके बाद उसे आत्महत्या का दिखाने के लिए पेड़ पर रस्सी से लटका दिया। आरोपी पिता को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।