फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वापसी: 13 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी महिला पैसे खत्म होते ही लौटी घर, पहले गए पीथमपुर बाद में दूसरी जगह घूमे

Tue, 09 Nov 2021 04:59 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पिछले महीने 13 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी महिला घर लौट आई है। वह घर से 47 लाख रुपये और जेवरात लेकर गई थी। पैसे तो नहीं बचे, पर वह जेवर लेकर लौटी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद से 13 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी 45 वर्षीय महिला घर लौट आई है। इतना ही नहीं महिला ने कहा कि वह  पति के साथ रहना चाहती है। पति भी उसे साथ रखना चाहता है। महिला के पास रुपए खत्म हो गए थे। जो जेवरात वह लेकर भागी थी उनको वापस ले आई।
विज्ञापन


मामला 13 अक्टूबर का है।  इंदौर की हाजी कॉलोनी निवासी 45 साल की महिला अपने से 13 साल छोटे युवक के साथ भाग गईं थी। युवक ऑटो चलाता है और महिला लखपति है। महिला अपने साथ घर में रखे 47 लाख रुपये व जेवरात भी ले गई थी। परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई थी। 

महाराष्ट्र-गुजरात में कई जगह घूमे
रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस ने प्रेमी के दोस्तों से 34 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। महिला और उसके प्रेमी का पता नहीं चल सका था। यह सब चल ही रहा था कि सोमवार रात को महिला वापस इंदौर पहुंची। 
विज्ञापन


रुपये खत्म होने पर लौटी
खजराना थाने पहुंची महिला से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि रुपये खत्म होने के कारण वह लौट आई। उसने बताया कि घर से रुपये ले जाने के बाद टैक्सी की थी। इससे प्रेमी के साथ पीथमपुर गई। वहां से जावरा, शिरडी, लोनावाला खंडाला, नासिक, वड़ोदरा, सूरत आदि जगहों पर घूमे। इस दौरान रुपये खत्म हो गए। जेवरात लेकर वापस आ गई। 

पति साथ रखने को तैयार 
बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद होता रहता था। इसी दौरान ऑटो वाले से प्रेम हो गया और दोनों ने भागने की योजना बनााई। महिला का कहना है कि वह पति के साथ रहना चाहती है। पति भी उसे अपने साथ रखना चाहता है। जिस ऑटो चालक के साथ महिला भागी थी उसका नाम इमरान बताया जा रहा है। वह अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें