फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्क: लखनऊ में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मध्यप्रदेश में रेड अलर्ट जारी, गृहमंत्री ने दिए निर्देश

Mon, 12 Jul 2021 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि पुलिस महानिदेशक को राज्य में रेड अलर्ट जारी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के बाहरी इलाके में अल कायदा समर्थित संगठन के दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि पुलिस महानिदेशक को राज्य में रेड अलर्ट जारी करने का निर्देश दिया गया है। मिश्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किए गए दो आतंकवादियों और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की स्थिति को देखते हुए प्रदेश में रेड-अलर्ट जारी करने की घोषणा की है। मैंने डीजीपी को इस मुद्दे पर तुरंत आदेश जारी करने का निर्देश दिया है।’’
विज्ञापन


मंत्री ने राज्य में संदिग्ध या पहचाने गए सिमी या अल कायदा के संदिग्धों पर नजर रखने का भी निर्देश पुलिस को दिया है। उत्तर प्रदेश में अलकायदा समर्थित अंसार गजवत उल हिंद के दो आतंकवादियों को रविवार को लखनऊ के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। ये आतंकवादी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर मानव बन का इस्तेमाल कर विस्फोट करने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें