उमरिया में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के उमरिया में सड़क हादसे में एक युवक गंभीर जख्मी हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई। इसमें चालक बुरी तरह वाहन में फंस गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन चालक को निकाला गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि उमरिया जिले के चंदिया के बीच लोरहा स्टेशन मार्ग के करीब हाईवे मार्ग पर बोलेरो (MP04 CZ 7651) दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पेड़ से वाहन टकराने पर चालक फंस गया था। लोगों की जानकारी पर 108 एम्बुलेंस वाहन और 100 डायल घटना स्थल पर पहुंची। काफी कोशिशों के बाद भी जब वाहन चालक को नहीं निकाला जा सका तो जेसीबी बुलाई गई। मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया। गंभीर घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।