फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara Accident: तेज रफ्तार बाइक आपस में टकराई, 10 साल के बच्चे की मौत, चार गंभीर घायल

Thu, 25 Aug 2022 09:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

हादसे में जान गंवाने वाला मासूम त्याग अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से आने की जिद कर रहा था, जबकि उसकी मां अपने दूसरे बच्चे के साथ बस में आ रही थी, यदि त्याग भी अपनी मां के साथ आ रहा होता तो सुरक्षित होता।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा सिवनी हाईवे पर दो तेज रफ्तार बाइकी की टक्कर में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उमरिया ईसरा के पास दो मोटर साइकिल में सीधी भिड़ंत के कारण हादसा हुआ। 
विज्ञापन

 
चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि मेघासिवनी निवासी प्रमोद डहेरिया अपनी पत्नी पूजा डहेरिया और चार साल के मासूम आयुष हेरिया के साथ मोटर साइकिल से छिंदवाड़ा की ओर जा रहे थे। वहीं बालाघाट निवासी भूपेंद्र परते अपने दस साल के बेटे त्याग परते के साथ बैतूल से बालाघाट की ओर वापस आ रहे थे। उमरिया इसरा के पास दोनों बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही बालाघाट निवासी दस साल के त्याग परते की मौत हो गई। वही उसके पिता भूपेंद्र परते, दूसरी बाईक में सवार प्रमोद डहेरिया, पूजा डेहरिया और आयुष डेहरिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

मोटरसाइकिल में आने की जिद कर रहा था त्याग
हादसे में जान गंवाने वाला मासूम त्याग अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से आने की जिद कर रहा था, जबकि उसकी मां अपने दूसरे बच्चे के साथ बस में आ रही थी, यदि त्याग भी अपनी मां के साथ आ रहा होता तो सुरक्षित होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें