फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: बाइक टकराने के विवाद में बीच चौराहे छात्र की गोली मार कर हत्या, MPPSC की तैयारी कर रहा था युवक

Thu, 25 Aug 2022 08:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

छात्र अंकिता शर्मा (21 साल) भिंड जिले का रहने वाला था। वह ग्वालियर में अपनी मां और भाभी के साथ रहकर एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था साथ में प्राइवेट जॉब भी करता है। छात्र का बड़ा भाई जयपुर में नौकरी करता है, जबकि पिता भिंड में ही रहकर खेती करते हैं।
विज्ञापन
छात्र को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में बाइक टकराने के मामूली विवाद में कुछ युवकों ने मिलकर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला ग्वालियर के शताब्दीपुरम टाइगर चौक का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक बुधवार को अपनी बाइक से दोस्त के यहां पढ़ाई करने जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक शताब्दीपुरम में एक दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक सवार आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर छात्र अंकित शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी, जब छात्र आरोपियों पर भारी पड़ने लगा तो आरोपी द्वारा बुलाए गए लड़कों में से एक ने उस पर कट्टे से फायर कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे ज्यारोग्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

छात्र अंकिता शर्मा (21 साल) भिंड जिले का रहने वाला था। वह ग्वालियर में अपनी मां और भाभी के साथ रहकर एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था, साथ में प्राइवेट जॉब भी करता था। छात्र का बड़ा भाई जयपुर में नौकरी करता है, जबकि पिता भिंड में ही रहकर खेती करते हैं।
विज्ञापन


मृतक के दोस्त शिव चौहान ने बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब 2 बजे घर से बाइक लेकर मेरे घर पढ़ाई करने आ रहा था। डीडी नगर के टाइगर चौक रोड से गुजरते समय उसकी बाइक सामने से आ रहे बाइक सवार से टकरा गई थी। गाड़ी टकराने के चलते उसका दूसरे बाइक सवार से विवाद हुआ। दूसरे लड़के ने कुछ और लड़के बुलाकर अंकित के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी। 

पुलिस हत्या और रंजिश दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। महाराजपुरा थाने के एसआई सुरेश सिंह कुशवाह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV खंगाले हैं। आरोपियों की पहचान के लिए कोशिश की जा रही है। फिलहाल केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें