मध्यप्रदेश के मंदसौर और नीमच में बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मंदसौर में बारिश का 75 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। जिससे करीब 200 गांवों के हालात खराब हैं। जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में 9 इंच की बारिश हुई है, जिससे इन गांवों में पानी घुस गया है। जिला प्रशासन की ओर से 117 गांवों को खाली करा दिया गया है। हालात इतने खराब हैं कि 20 हजार लोगों को 55 राहत कैंपों में भेजा गया है।
मध्यप्रदेश की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग में बैठे मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने कहा कि शनिवार को बांध में 16 लाख क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी, जो रविवार देर शाम को घटने लगी। बांध के बैक वाटर से 63 गांव प्रभावित हुए हैं, जिन्हें खाली करा दिया गया है। हालांकि बांध में कहीं दरार नहीं है, हर क्षण मॉनिटरिंग की जा रही है।
यह भी पढ़ें: 15 साल में दोगुनी गति से पिघले हैं हिमालय के ग्लेशियर्स