फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में भारी बारिश का कहर: गुप्त गोदावरी गुफा में बढ़ा पानी का रिसाव, मूर्तिया हुई खंडित; प्रवेश हुआ बंद

Sat, 26 Sep 2026 10:01 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना के चित्रकूट स्थित गुप्त गोदावरी में लगातार बारिश से पानी का रिसाव बढ़ने और परतदार चट्टानों में गैप बनने से पत्थर गिरने लगे हैं। भगवान शिव की मूर्ति और सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। सुरक्षा के चलते गुफा बंद कर विशेषज्ञ जांच कराई जा रही है।

 

विज्ञापन
चित्रकूट में भारी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना जिले मे स्थित धर्मनगरी चित्रकूट के धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटक स्थल 'गुप्त गोदावरी' में लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। भारी बारिश के चलते गुफाओं और चट्टानी क्षेत्रों में पानी का रिसाव सामान्य से काफी अधिक हो गया है, जिससे कमजोर और ज्वाइंट वाले पत्थरों के खिसकने व गिरने की आशंका पैदा हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थल के निरीक्षण उपरांत प्रशासन ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से गुफा को फिलहाल बंद करने का ठोस निर्णय लिया है।

विज्ञापन


गुफा के भीतर बढ़ा पानी का रिसाव
इस वर्ष हो रही लगातार बारिश के कारण गुप्त गोदावरी की प्राकृतिक गुफा में पानी का रिसाव सामान्य से बहुत अधिक बढ़ गया है। तथा पत्थर खिसकने से हुआ नुकसान हो गया, बारिश के प्रभाव से लेयर्ड स्टोन (परतदार पत्थरों) में गैप बनने लगा है, जिसके चलते पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

मूर्तियों हुई खंडित, सीढ़ियां हुई क्षतिग्रस्त
पानी के रिसाव और पत्थरों के गिरने से प्रथम गुफा में भगवान शिव की मूर्ति खंडित हो गई है तथा खटखटा चोर वाले स्थान पर बनी सीढ़ियों पर भी पत्थर गिरे हैं, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


पढे़ं: बैतूल में डीजे की तेज आवाज के बीच छात्रा की मौत, गणेश दर्शन के दौरान अचानक चक्कर खाकर गिरी थी

विशेषज्ञों की जांच के बाद खुलेगी गुफा
पत्थर गिरने के वास्तविक कारणों और गुफा की संरचनात्मक सुरक्षा (स्ट्रक्चरल सेफ्टी) की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, गुफा पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन


प्रशासनिक अमले ने किया दौरा, दिए निर्देश
इस संबंध में जानकारी देते हुए मझगंवा एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर ने टीम के साथ पहुंचकर गुफा का निरीक्षण किया। उन्होंने  बताया कि लगातार बारिश के कारण गुफाओं की लेयर्ड स्ट्रक्चर कमजोर हो रही है और पत्थरों में गैप बन रहा है। सुरक्षा के लिहाज से अभी इस स्थान को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और विशेषज्ञों की जांच के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें