फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Chunav: 365 वोटों से जीतीं महिला सरपंच को कुछ घंटों बाद आया हार्टअटैक और चली गई जान

Sun, 26 Jun 2022 04:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

65 वर्षीय महिला रुकमणि बाई सरपंच का चुनाव लड़ी थीं, मतगणना में पता चला था कि वे 365 वोटों से जीत रही हैं। इसकी खुशियां मनाई जा रही थीं, पर लगभग 24 घंटे बाद रुकमणि बाई को हार्टअटैक आ गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सरपंच का चुनाव जीतने के 24 घंटे बाद रुकमणि बाई की हार्टअटैक से मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पंचायत चुनाव में जीत की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक विजेता सरपंच की मतगणना के कुछ घंटों बाद ही हार्टअटैक से मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला हरदा जिले के टिमरनी विकासखंड के ग्राम पंचायत पानतलाई का है। यहां 65 वर्षीय महिला रुकमणि बाई सरपंच का चुनाव लड़ी थीं, मतगणना में पता चला था कि वे 365 वोटों से जीत रही हैं। इसकी खुशियां मनाई जा रही थीं, पर लगभग 24 घंटे बाद रुकमणि बाई को हार्टअटैक आ गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका के दो बेटे राजेश और मुकेश एवं एक बेटी हैं। वहीं पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

ग्राम पानतलाई निवासी नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे राजेश ने बताया कि गांव के सभी लोगों के सहयोग से उनकी मां रुकमणी बाई को सरपंच पद के लिए खड़ा किया था। जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे के लगभग खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग बातचीत कर घर में सो गए थे। जब सुबह उठकर देखा तो मां की मृत्यु हो चुकी थी। राजेश ने बताया कि उन्हें बीपी और गैस की समस्या रहती थी। वहीं उनकी मां और वे खुद गांव में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां सरपंच पद पर जीत गई थी तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन उनके अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें